फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   मां ने तीन अपने तीन मासूमों को दिया जहर, खुद भी खाया, चारों की मौत

मां ने तीन अपने तीन मासूमों को दिया जहर, खुद भी खाया, चारों की मौत

Sat, 14 Jul 2018 12:45 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
मां ने तीन अपने तीन मासूमों को दिया जहर, खुद भी खाया, चारों की मौत
राजगढ़ (मिर्जापुर)। मड़िहान थाने क्षेत्र के पतेरी गांव में शुक्रवार की सुबह पारिवारिक विवाद और कर्ज न चुका पाने के चलते एक मां ने अपनी तीन मासूमों को जहर देकर मार डाला। इसके बाद खुद भी जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली। एक ही परिवार में चार लोगों की मौत की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना से इलाके में मातम छाया हुआ है। कर्ज न चुका पाना भी घटना की एक वजह बताई जा रही है।
विज्ञापन

पतेरी गांव निवासी राजेश प्रजापति ने छोटी बेटी शिवानी का कुछ महीने पैर टूटने पर उसका इलाज कराने के लिए अपने ससुराल से 20 हजार रुपया कर्ज लिया था। जिसे वापस करने को लेकर पिछले कुछ दिनों से उसकी पत्नी अनुराधा से विवाद हो रहा था। मामला इतना बढ़ गया कि अनुराधा ने पूरे परिवार को मार डालने का निर्णय ले लिया। शुक्रवार की सुबह अनुराधा पति राजेश और ससुर मुन्नीलाल को खाना खिलाकर दूसरे काम में जुट गई। उन दोनों को घर से काम पर चले जाने के बाद अनुराधा ने बाहर खेल रही अपनी तीनों लड़कियों संध्या 4 वर्ष, शिवानी ढाई वर्ष, सोनम डेढ़ वर्ष को बुलाया। घर में रखे जहर को दूध में घोलकर सभी को पिला दिया। इसके बाद खुद भी सेवन कर लिया। करीब आधे घंटे बाद जब बालिकाओं की हालत बिगड़ने लगी तो उसकी सास शांति देवी ने अनुराधा से कारण पूछा लेकिन कुछ देर बाद जब सभी उल्टी करने लगी तो उसको आशंका हुई। सांस शांति देवी ने पड़ोसियों को बुलाकर आनन फानन में तीनों बच्चियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान सबसे छोटी बेटी सोनम ने दम तोड़ दिया। हालत गंभीर देख चिकित्सक ने अनुुराधा और उसकी दोनों बेटियों संध्या तथा शिवानी को मंडलीय चिकित्सालय मिर्जापुर रेफर कर दिया। लेकिन यहां आने से पहले सभी ने रास्ते में की दम तोड़ दिया। चिकित्सालय पहुंचने पर चिकित्सक ने भी चेक करने के बाद मौत की पुष्टि की। चोरों की मौत की खबर लगते ही परिजन रोने बिलखने लगे। हर कोई अनुराधा के कदम से सन्न रह गया।
विज्ञापन



मड़िहान के पतेरी गांव में जहरीले पदार्थ के सेवन से मां समेत चार लोगों की मौत की सूचना मिली है। अभी तक घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। कोई तहरीर देता है तो मुकदमा दर्ज कर जांच की जाएगी। - आशीष तिवारी, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed