{"_id":"5ae4c08a4f1c1b46098b6fbc","slug":"61524940938-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह दिन बाद भी दुराचार व हत्या के आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छह दिन बाद भी दुराचार व हत्या के आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर
Updated Sun, 29 Apr 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। हलिया में किशोरी सेे बलात्कार कर हत्या करने मामले में पुलिस अब तक आरोपियों को गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। मिर्जापुर, इलाहाबाद एवं मध्य प्रदेश के दर्जनों स्थानों पर दबिश देने के बावजूद पुलिस अभी तक हत्यारोपियों का सुराग नहीं लगा पाई है। इससे परिजनों में पुलिस के प्रति आक्रोश है। गौरतलब है कि 22 अप्रैल की रात तीन लोगों ने हलिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी 15 वर्षीय किशोरी के घर में घुसकर पहले उसके साथ दुराचार किया फिर उसकी हत्या कर शव को फांसी के फंदे से लटका दिया। ताकि लोग उसे हत्या नहीं बल्कि आत्म हत्या समझे। मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचने पर जिले की पुलिस सक्रिय हुई। आनन फानन में परिजनों से तहरीर लेकर एक आरोपी आलोक राय उर्फ पप्पू नामजद तथा दो अज्ञात के विरुद्घ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी। हलिया क्षेत्र निवासिनी किशोरी हत्याकांड के आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस अधीक्षक ने क्राइम ब्रांच एवं हलिया पुलिस का गठन किया था। लेकिन गठित टीम घटना के छह दिन बाद भी हत्यारोपियों के गिरेबान तक नहीं पहुंच पाई है। टीम हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने के लिए मिर्जापुर के हलिया, लालगंज एवं शहरी इलाके में दबिश दे चुकी है। इसके अलावा इलाहाबाद जनपद के कई क्षेत्रों में उनकी तलाश में खाक छान चुकी है। लेकिन अभी तक टीम को आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता नहीं मिली है। मध्य प्रदेश में आरोपियों के छिपे होने की जानकारी होने पर पुलिस वहां भी दबिश देने पहुंच गई, लेकिन वहां भी पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। अब पुलिस उनके रिश्तेदारों के माध्यम से आरोपियों का सुराग लगाने में जुटी हुई है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही हत्यारोपी उनकी गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन