फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   करेंट की चेपट में आकर युवक की मौत, परिजनों ने सड़क किया जाम

करेंट की चेपट में आकर युवक की मौत, परिजनों ने सड़क किया जाम

Wed, 06 Sep 2017 12:35 AM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
करेंट की चेपट में आकर युवक की मौत, परिजनों ने सड़क किया जाम

विज्ञापन
राजगढ़। मड़िहान थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव में मंगलवार को पोल पर चढ़ कर जोड़ते समय अचानक करेंट आ जाने से युवक की मौत हो गई। इसके नाराज परिवार वालों ने राजगढ़ तिराहे पर शव रख कर मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग जाम कर दिया। डेढ़ घंटे बाद सीओ आपरेशन केपी सिंह के आश्वासन के बाद लोगों ने जाम समाप्त किया।

परिवार वालों ने बताया कि मंगलवार सुबह में पड़ोस का एक व्यक्ति बुद्धू को घर से बिजली का तार जोड़ने के लिए बुला कर ले गया। बुद्धू पोल पर चढ़ा तो उस समय आपूर्ति बंद थी। जब वह तार जोड़ने लगा कि आपूर्ति बहाल हो गई। करेंट लगने से वह पोल से गिर गया। मौके पर मौजूद पड़ोसी गंभीर रूप से घायल बुद्धू को राजगढ़ सीएचसी पहुंचाया। उसके परिवार के लोग सीएचसी पहुंचे तो डाक्टरों ने बताया कि उसकी मौत हो चुकी है। परिवार वाले शव लेकर राजगढ़ तिराहे पर पहुंचे और मार्ग जाम कर दिया। स्थानीय पुलिस ने समझाने का प्रयास किया लेकिन लोगों ने रास्ता नहीं खोला। वह परिवार को मुआवजा देने व मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे थे। मौके पर पहुंचे सीओ नक्सल के पी सिंह के समझाने बुझाने पर लोग शांत हुए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed