फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   मारपीट में तीन महिला सहित सात लोगों को पुलिस ने भेजा जेल

मारपीट में तीन महिला सहित सात लोगों को पुलिस ने भेजा जेल

Mon, 11 Feb 2019 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Feb 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
मारपीट में तीन महिला सहित सात लोगों को पुलिस ने भेजा जेल
अहरौरा। क्षेत्र के बियाहुर और वनइमलिया गांव में जमीन और मामूली कहासुनी को लेकर हुए विवाद के बाद रविवार की सुबह दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। मामले की शिकायत मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों घटनाओं से सात लोगों को गिरफ्तार कर शांतिभंग की आशंका में चालान कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि बीयाहुर गांव निवासिनी समलावति पत्नी राजेंद्र का पुश्तैनी जमीन को लेकर आपस में विवाद है। रविवार की सुबह दोनों पक्षों की महिलाएं आपस में झगड़ा करने लगी, तभी किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से तीन महिलाओं को थाने ले गए और शांतिभंग में एक पक्ष से समलावति और दूसरे पक्ष से सविता यादव पत्नी रम्म्पत, कोमल पत्नी संदीप को जेल भेज दिया। इसी दौरान वनइमलीया गांव से मुखबिर की ओर से पुलिस को सूचना मिली कि मामूली कहासुनी में दो पक्षों के बीच मारपीट हो रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मारपीट करने पर एक पक्ष से राजाराम, बालकिशुन पुत्र भुल्लन और दूसरे पक्ष से दयाशंकर, बबलू पुत्र कृपाशंकर निवासी वनइमलीयां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष मनोज ठाकुर ने बताया कि शांतिभंग के आरोप में तीन महिलाओं संग सात लोगों पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed