फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   जमीन पर अनाधिकार कब्जा करने के आरोप

जमीन पर अनाधिकार कब्जा करने के आरोप

Wed, 17 Jan 2018 12:12 AM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
जमीन पर अनाधिकार कब्जा करने के आरोप
मड़िहान। सुरक्षित जमीन पर अनाधिकार कब्जा करने के आरोप में हल्का लेखपाल की रिपोर्ट पर तहसीलदार ने संस्था के प्रबंधक को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

मड़िहान तहसील क्षेत्र के कोटवा गांव के सिकटही मौजा में एसएन फ्लैग्स फाउंडेशन संस्था में विभिन्न लोगों के नाम से साढ़े तीन सौ हेक्टेयर जमीन है। इसी के बीच तहसील की 21 बीघा सुरक्षित जमीन भी है। आरोप लगाया गया कि संस्था ने बिना किसी सक्षम अधिकारी की अनुमति से आठ वर्ष पूर्व पांच हेक्टेयर से अधिक सुरक्षित पथरीली जमीन पर अवैध ढंग से कब्जा कर लिया। इसकी शिकायत होने पर तहसीलदार रामजीत मौर्य ने क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक से मामले की जांच कराई। आरोप सही पाए जाने पर हल्का लेखपाल जसवंत सिंह ने संस्था के प्रबंधक लालमनी गुप्ता के खिलाफ 122बी की रिपोर्ट दी। तहसीलदार ने संस्तुति कर नोटिस जारी कर दिया। तहसीलदार ने बताया कि नाली, चकरोड, रास्ता, सड़क, रेलवे, खलिहान, देवस्थान, चारागाह, खेल का मैदान, होलिका, पोखरा-तालाब, पथरीली आदि की जमीन पर किसी को कब्जा लेने का अधिकार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed