फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   पुलिस की लापरवाही से झोलाछाप घुम रहा बाहर

पुलिस की लापरवाही से झोलाछाप घुम रहा बाहर

Wed, 20 Sep 2017 01:07 AM IST
Updated Wed, 20 Sep 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की लापरवाही से झोलाछाप घुम रहा बाहर

विज्ञापन
मिर्जापुर। नटवां पुलिस चौकी की लापरवाही के चलते मरीजों की जान से खिलवाड़ करने वाला झोला छाप डाक्टर पुलिस की पकड़ से दूर चल रहा है। पुलिस की लापरवाही के चलते मुकदमा दर्ज होने के बावजूद आरोपी को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। जिससे वह अपने ही क्लीनिक पर रह कर मरीजों का इलाज कर रहा है।

बता दें कि नटवा चौकी क्षेत्र के हथिया फाटक इलाके में एक झोलाछाप डाक्टर परिमल विश्वास काफी दिनों से मरीजों का इलाज कर रहा है। जिससे उसके यहां अबतक एक महिला समेत दो मरीजों की मौत हो चुकी है। मामले की जानकारी होने पर सीमएओ डा. उमेश यादव ने डिप्टी सीमएओ डा. एके सोनकर को इसकी जांच कर रिपोर्ट देने को कहा था। सीएमओ के निर्देश पर डिप्टी सीएमओ ने अपनी टीम के साथ मामले की जांच की तो चिकित्सक परिमल विश्वास की डिग्री को फर्जी पाया। डिप्टी सीएमओ ने बिना किसी डिग्री के मरीजों का इलाज कर उनकी जान खतरे में डालने के आरोप में परिमल विश्वास के विरुद्घ कटरा कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराया, लेकिन अभी तक उसे गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। इसको देखते हुए सीएमओ ने पुलिस अधीक्षक को मामले से अवगत कराते हुए झोलाछाप डाक्टर को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed