{"_id":"59b04e8f4f1c1beb7f8b474e","slug":"51504726671-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने चिकित्सक पर छेड़छाड़ करने का लगाया आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ने चिकित्सक पर छेड़छाड़ करने का लगाया आरोप
Updated Thu, 07 Sep 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। हलिया थाना क्षेत्र की एक गांव निवासिनी महिला ने मंडलीय चिकित्सालय के एक चिकित्सक पर बेटी के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए शहर कोतवाली में तहरीर दी है। आरोप लगाया है कि वह मंगलवार को चिकित्सालय में इलाज कराने आई थी इसी दौरान चिकित्सक ने उसके तथा बेटी के साथ साथ छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया। उधर चिकित्सक ने किशोरी तथा उसकी मां पर पैसे के लिए ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस दोनों ओर से मिली तहरीर के आधार पर जांच कर रही है।
बता दें कि हलिया थाना क्षेत्र की एक गांव निवासिनी एक महिला पटेहरा ब्लॉक में सफाई कर्मी के पद पर तैनात है। महिला के अनुसार उसकी तबीयत खराब होने पर अपनी बेटी के साथ मंगलवार को मंडलीय चिकित्सालय में इलाज कराने आई थी। इसी दौरान वहां तैनात एक चिकित्सक उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध जताने पर उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। घटना के बाद उसने अस्पताल चौकी में तहरीर दी। उधर मामले की जानकारी होने पर चिकित्सक ने भी महिला पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए बुधवार को तहरीर दे दी। चिकित्सक ने आरोप लगाया कि एक महिला मरीज मंगलवार को मेरे पास इलाज करने आई थी। इसी दौरान वह ड्यूटी से छुट्टी लेने के लिए मेडिकल बनाने को कहने लगी। मेडिकल नहीं बनाने पर छेडखानी में फंसाने की बात करत हुए दस हजार रुपये की मांग करने लगी। रुपया नहीं देने पर कोतवाली में उनके ऊपर झूठा आरोप लगाते हुए तहरीर दे दी।
विज्ञापन