{"_id":"59a9aae04f1c1bfe268b4bd1","slug":"51504291552-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने सेल्समैन के पीटकर लूट 13 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार बदमाशों ने सेल्समैन के पीटकर लूट 13 हजार
Updated Sat, 02 Sep 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मड़िहान। कस्बा स्थित एक पेट्रोल पंप के सेल्समैन द्वारा पेट्रोल नहीं देने पर बाइक सवारों बदमाशों ने उसको मारपीट कर उसके पास मौजूद 13 हजार रुपया नगदी लूट ले गए। शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण दौड़े तो आरोपी वहां से भाग निकले। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लुटेरों के घर दबिश दी तो आरोपी नहीं मिले।
मड़िहान क़स्बा स्थित राजितराम लालदास नाम से सर्विस स्टेशन है। गुरुवार की शाम मैनेजर कार्यालय में ताला बंद कर घर चला गया। रात्रि साढ़े दस बजे क्षेत्र के राजापुर व पचोखरा गांव निवासी बाइक सवार दो युवक पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल भराने पहुंचे। वहां मौजूद सेल्समैन रणजीत ने बताया कि मशीन खराब है इसलिए पेट्रोल नहीं दे पाएगा। सेल्समैन की ये बातें बाइक सवारों को बुरी लगीं और वह सेल्समैन पर पेट्रोल देने का दबाव बनाने लगे। नहीं देने पर उसको मारने पीटने लगे। आरोप है कि इसी दौरान दोनों युवकों ने सेल्समैन के पास मौजूद पैसे को छीन लिया। शोरगुल होने पर आसपास के लोग दौड़े तो उनको आता देख बदमाश वहां से भाग निकले। घटना के बाद सेल्समैन ने मोबाइल से मैनेजर को मारपीट व लूट की घटना के बारे में बताया तो मैनेजर ने तत्काल पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना मिलते ही मड़िहान पुलिस ने रात में ही बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए उनके घरों पर दबिश दी लेकिन वे नहीं मिले। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी पहले भी कई मामलों में जेलक जा चुके हैं।
विज्ञापन