फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   शराब के सामान बेचने से रोका तो पति ने पत्नी और बेटे पर किया जान लेवा हमला

शराब के सामान बेचने से रोका तो पति ने पत्नी और बेटे पर किया जान लेवा हमला

Sat, 10 Jun 2017 12:31 AM IST
Updated Sat, 10 Jun 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
शराब के सामान बेचने से रोका तो पति ने पत्नी और बेटे पर किया जान लेवा हमला

विज्ञापन
कछवां। थाना क्षेत्र के चड़िया गांव में शुक्रवार को शराब पीने के लिए सामान बेचने जा पति को रोका तो पति ने धारदार हथियार से हमला कर पत्नी व बेटे को गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोरगुल होने पर पहुंचे आसपास के लोगों ने बीच बचाव घायलावस्था में महिला तथा उसके बेटे को सीएचसी कछवां ले गए। हालत चिंता जनक होने पर दोनों को मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। तहरीर मिलने पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

चड़िया गांव निवासी रमेश दलित शराब पीने का आदि है। शराब का पैसा न होने पर घर का सामान बेचकर दारू पीता है। अबतक घर का काफी सामान बेचकर शराब पी चुका है। बेटे के शादी में मिला पीतल का हंडा भी शुक्रवार को बेचने ले जा रहा था। जिसको देखते ही उसकी पत्नी संजू देवी 45 वर्ष रोकने लगी। फिर भी नहीं माना। दोबारा रोकने पर उसे बुरी तरह से मारने पीटने लगा। हंडे को उसके पैर पर पटक दिया जिससे वह घायल हो गई। मां की चीख पुकार सुनकर बाहर बैठा तीसरे नंबर का बेटा किशन अंदर आया और बीच बचाव करने लगा। बेटे को बीच बचाव करने पर उसका पिता रमेश भड़क गया और घर में चारा काटने के लिए रखा लोहे के बासे से पत्नी व बेटे पर हमला कर दिया। पिता के हमले में दोनों लहु लुहान हो गए। शोरगुल मचने पर पास पड़ोस के लोग पहुंचे और बीच बचाव कर मामले को शांत कराते हुए घायलों को एंबुुलेंस से सीएचसी कछवां ले गए। घटना के बाद मां ने पति के खिलाफ धारदार हथियार से जान लेवा हमला करने के आरोप में तहरीर दी। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को पकड़कर उठा ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed