{"_id":"5c096bdabdec2241d045b206","slug":"41544121306-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसल चराने से मना किया तो मारपीटकर किया घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फसल चराने से मना किया तो मारपीटकर किया घायल
Updated Fri, 07 Dec 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के गडबड़ा राजा गांव में मवेशियों से फसल चराने से मना करने पर पशु पालकों ने किसान को लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया। घटना की जानकारी होने पर पहुंचे आसपास के ग्रामीणों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। घायल ने चार के विरुद्घ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। गड़बड़ा राजा गांव निवासी ज्ञानेश्वर दूबे 30 वर्ष ने गुरुवार को थाने में तहरीर देकर बताया कि गांव निवासी पशु पालक सीताराम, दयाशंकर, रामासरे व इंद्रजीत द्वारा अपने मवेशियों से फसल नष्ट कराया जा रहा था। मना करने पर लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल किसान की तहरीर पर चारों के विरुद्ध मारपीट सहित गाली-गलौज का मामला दर्ज कर लिया है।
फसल चराने से मना किया तो पीटकर किया घायल