फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   सड़क हादसे में चार की गई जान, एक घायल

सड़क हादसे में चार की गई जान, एक घायल

Tue, 23 Jan 2018 11:08 PM IST
Updated Tue, 23 Jan 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में चार की गई जान, एक घायल
मिर्जापुर। जिले के मड़िहान, कटरा कोतवाली और अदलहाट थाना क्षेत्र में सोमवार की रात हुए सड़क दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मड़िहान थाना क्षेत्र के निकरिका गांव निवासी विकास दलित (20) पुत्र गुलाब गांव के ही दोस्त अखिलेश उर्फ छोटक पुत्र हीरामनी के साथ सोमवार को घर से निकला था। देर शाम घर से पांच सौ मीटर दूर स्थित अपने खेत पर गया। वहां दादा लालमनी से पानी मांगा। इसके बाद वह वहां से चला गया। सुबह तक घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसकी खोजबीन में जुट गए। इसी बीच ग्रामीणों ने बताया कि निकरिका नहर के किनारे विकास और अखिलेश की लाश पड़ी है। मौके पर पड़ी विकास की साइकिल क्षतिग्रस्त पड़ी थी। जानकारी होते ही परिवार के लोग पहुंचे। ग्रामीणों ने शव और साइकिल की हालत को देख कर वाहन की चपेट में आने से दोनों की मौत होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

दूसरी घटना कटरा कोतवाली क्षेत्र के बरौधा कचार स्थित एक राइस मिल के पास हुई। देहात कोतवाली क्षेत्र के जयापुर गांव निवासी आलोक कुमार मालवीय (55) टीवी बनाने का कार्य करता था। सोमवार को वह शहर कोतवाली क्षेत्र के धुंधीकटरा स्थित अपनी दुकान पर आया था। रात करीब नौ बजे दुकान बंद कर साइकल से घर जा रहा था। दस बजे के करीब जैसे ही बरौधा कचार स्थित एक राइस मिल के पास पहुंचा कि मिल पर जा रहे एक ट्रक ने की चपेट में आने से आलोक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौथी दुर्घटना वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर हाजीपुर गांव के पास हुई। अदलहाट थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव निवासी पन्ना लाल सोनकर (30) पुत्र रामजी सोनकर अपनी मोपेड टीवीएस गाड़ी पर अपने साले मोनू सोनकर (19) पुत्र सखीचंद्र सोनकर निवासी सोनई थाना अदलहाट को बैठा कर अपने चाचा के घर बसावनपुर से 10 बजे रात्रि घर जा रहा था। जैैसे ही हाजीपुर गांव के सामने सड़क पार करने लगा उसी समय सोनभद्र से आ रहे तेज रफ्तार से किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों घायल हो गए । मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों को नरायनपुर स्थित साई हास्पिटल पहुंचाया। इलाज के दौरान मोनू सोनकर की मौत हो गई तथा घायल जीजा पन्ना सोनकर की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed