{"_id":"5a60eaba4f1c1b805a8b4ca8","slug":"41516300986-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध पत्थर खनन के आरोप में चार पर मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध पत्थर खनन के आरोप में चार पर मुकदमा
Updated Fri, 19 Jan 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मड़िहान । तय लीज सीमा से बाहर अवैध तरीके पत्थर तोड़ने के आरोप में प्रशासन ने लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कार्रवाई को लेकर बुधवार की देर रात मड़िहान थाने में अधिकारियों ने बैठक की थी।
एसडीएम सविता यादव, तहसीलदार रामजीत मौर्य और थानाध्यक्ष केके सिंह समेत खनिज विभाग के अधिकारियों ने अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए मड़िहान थाने में मंत्रणा की थी। इसके बाद सर्वेयर रामसुरेश, राजस्व निरीक्षक विजयकांत पांडेय और लेखपाल जोखनराम की तहरीर पर पुलिस ने पोकलेन मालिक मुश्ताक, बृजेश दूबे, अतुल मिश्रा और मनोज दूबे के खिलाफ मड़िहान पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर किया। देवरी गांव स्थित तहसील के पीछे एसडीएम मड़िहान सविता यादव के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम, पुलिस व खान अधिकारियों ने छापेमारी कर सीमांकन किया था। सीमांकन में लीज सीमा से बाहर पत्थर खनन पाए जाने पर सर्वेयर राम सुरेश ने पत्थर माफिया के खिलाफ मड़िहान थाने में तहरीर दी थी। मंगलवार की रात अवैध खनन की सूचना पर थानाध्यक्ष केके सिंह हमराहियों के साथ रात में मौके पर पहुंचे तो अंधेरे का लाभ उठाते हुए कई चालक पोकलेन छोड़ कर भाग निकले। पुलिस ने एक चालक को हिरासत में लेकर पोकलेन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। इसके बाद अधिकारियों ने कार्रवाई को लेकर मंथन किया। इसके बाद चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया।