फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   ट्रेन से कटकर महिला समेत दो की मौत

ट्रेन से कटकर महिला समेत दो की मौत

Mon, 11 Sep 2017 12:35 AM IST
Updated Mon, 11 Sep 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन से कटकर महिला समेत दो की मौत

विज्ञापन
पड़री/मिर्जापुर। इलाहाबाद-मुगलसराय रेलमार्ग के बेलवन गांव के समीप लाइन पर रविवार की सुबह में ट्रेेन से कटकर एक महिला समेत दो की मौत हो गई। आसपास के ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों शवों को पंचनामा भराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पड़री थाना क्षेत्र के बेलवन गांव निवासी 32 वर्षीय सावित्री पत्नी अशोक कुमार की रविवार को सुबह में छह बजे घर से करीब एक किलोमीटर दूर बेलवन गांव के सामने इलाहाबाद- मुगलसराय रेलवे लाइन पर तीन भागों में कटी लाश मिली। सुबह शौच के लिए ट्रैक किनारे गए ग्रामीणों ने लाश देखा तो परिवार को सूचना दी। जानकारी होते ही परिवार के लोग भाग कर घटना स्थल पर पहुंचे। परिजनों का कहना था कि वह पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रही थी। इसी के चलते ऐसा कदम उठा लिया। वहीं महिला के मायके वालों की मानें तो पति के काम नहीं करने से वह परेशान चल रही थी। हालांकि महिला इतना दूर कैसे जाकर कट गई यह बात लोगों के गले नहीं उतर रही। वहीं, दूसरी घटना इसी रेल खंड के कटरा कोतवाली क्षेत्र के नटवां स्थित बैरहवां चौराहे के पास की है। कोतवाली क्षेत्र के बल्ली का अड्डा निवासी सोनी केशरी 22 वर्ष पुत्र राजू केशरी शनिवार की रात घर से घूमने के लिए निकला था। इसके बाद घर नहीं लौटा। रविवार की भोर करीब पांच बजे मोहल्ले के लोगों ने रेलवे लाइन किनारे छत-विछत युवक की लाश देखकर आसपास के लोगों को बताया। जानकारी होते ही युवक के चाचा गोपी मौके पर पहुंचे और लाश देखकर उसकी पहचान अपने भतीजे सोनी केशरी के रूप में की। वह बीए का छात्र था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed