{"_id":"5c4764acbdec22281746eaca","slug":"31548182700-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुमटी रौंद मकान में घूसी ट्रक, बाल-बाल बचे लोग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुमटी रौंद मकान में घूसी ट्रक, बाल-बाल बचे लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चेतगंज। चील्ह गोपीगंज मार्ग पर चेतगंज बाजार के पास सोमवार रात लगभग दस बजे दो ट्रकों के बीच हुई आमने सामने की टक्कर में एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे मौजूद एक गुमटी को रौंदते हुए मकान में घुस गया। दूसरा ट्रक एक व्यक्ति के टीनशेड में जा घुसा। दुर्घटना में उमाशंकर अग्रहरी की गुमटी और द्वारिका प्रसाद हलवाई का मकान क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर पहुंचे कोतवाल रमेश यादव ने क्रेन मंगवाकर ट्रक को हटवाया।
एक ट्रक मिर्जापुर से गिट्टी लोड करके गोपीगंज की ओर सोमवार रात जा रहा था। रात करीब दस बजे ट्रक जैसे ही चील्ह थाना क्षेत्र के चेतगंज बाजार के पास पहुंचा कि गोपीगंज से मिर्जापुर आ रहे दूसरे ट्रक से टक्कर हो गई। जिससे मिर्जापुर से गोपीगंज जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर उमाशंकर की गुमटी को रौंदते हुए द्वारिका हलवाई के मकान में घुस गया। वहीं, दूसरा ट्रक बाजार निवासी भरतलाल अग्रहरि के टीन सेड में घुस गया। दुर्घटना के दौरान गुमटी पर बैठा रोहित अग्रहरी 15 साल बाल बाल बच गया। घटना की खबर लगते ही भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर कोतवाल रमेश यादव भी फोर्स के साथ पहुंच गए और क्रेन मंगवाकर ट्रक को हटवाया। ग्रामीणों ने कहा कि आए दिन चेतगंज बाजार में दुर्घटना हो रही हैं। बाजार में हो रहे दुर्घटनाओं को देखते हुए जिला प्रशासन से सड़क पर ब्रेकर बनवाए जाने की मांग गई।