{"_id":"5bf1b71dbdec22429120603e","slug":"21542567709-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तत्काल टिकट को लेकर आरक्षण काउंटर पर मारपीट व पथराव, मची अफरा तफरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तत्काल टिकट को लेकर आरक्षण काउंटर पर मारपीट व पथराव, मची अफरा तफरी
Updated Mon, 19 Nov 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटर पर रविवार को तत्काल टिकट लेने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। मामला बढ़ने पर एक पक्ष ने काउंटर परिसर में जमकर बवाल मचाते हुए पथराव कर तोड़फोड़ किया। जिससे वहां अफरा तफरी मच गई। लाइन में लगे लोग इधर उधर भागने लगे। घटना की जानकारी होते ही पहुंची आरपीएफ एवं जीआरपी ने दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके रेलवे एक्ट के तहत विरुद्घ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। उन्हें रेलवे न्यायालय में सोमवार को पेश किया जाएगा।
देहात कोतवाली क्षेत्र के राजपुर गांव निवासी सागर सिंह पुत्र वंशराज सिंह रविवार को मिर्जापुर रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटर से तत्काल टिकट लेने के लिए लाइन में लगा हुआ था। इसी बीच रेलवे कालोनी में रहने वाला युवक मो. आमीर पुत्र रफीक भी टिकट लेने पहुंच गया। सागर से लाइन में आगे जाकर खड़ा हो गया। जिसका विरोध सागर ने जताया तो आमीर ने कहा कि वह पहले आया था। इसलिए पहला नंबर मेरा है जबकि सागर का कहना था कि वह पहले आया था कि इसलिए उसका पहला नंबर है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर मारपीट हो गई। एक पक्ष ने पथराव करना शुरू कर दिया जिससे काउंटर का शीशा टूट गया। पथराव शुरू होते ही वहां अफरा तफरी मच गई। यात्री उधर उधर भागने लगे। सूचना पर पहुंचे आरपीएफ कंपनी कंमांडर सुरेंद्र यादव एवं जीआरपी थानाध्यक्ष केदारनाथ मौर्या ने दो लोगों को गिरप्तार कर थाने ले आए। आरपीएफ कंपनी कंमांडर ने बताया कि सीसी टीवी का फुटेज देखने पर पता चला कि सागर पहले आया था जबकि आमीर बाद में आया है। दोनों के विरुद्घ रेलवे एक्ट के की विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
प्रशांत यादव