फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   दुराचार के आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल

दुराचार के आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल

Sun, 18 Nov 2018 12:51 AM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
दुराचार के आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल
ड्रमंडगंज। हलिया थाना क्षेत्र के बबुरा रघुनाथ सिंह गांव से दुराचार के आरोपी सुुजीत सिंह को शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हलिया थाना प्रभारी विश्व ज्योति राय ने बताया कि दो नवंबर को क्षेत्र के एक गांव की 19 वर्षीय छात्रा ने सुुजीत सिंह के खिलाफ तहरीर दी थी। उसका आरोप था कि वह दो नवंबर को घर में अकेली थी। इसी दौरान सुजीत सिंह उसके घर में घुस आया और उसके साथ दुराचार किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। कहा कि घटना के बारे में किसी को बताएगी तो उसे जीने नहीं देगा। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। शनिवार की सुबह सूचना मिली कि आरोपी सुजीत अपने गांव के पास किसी वाहन के इंतजार में खड़ा है। इस पर पुलिस ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed