फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   टीकाकरण नही होने पर जताई कड़ी नाराजगी

टीकाकरण नही होने पर जताई कड़ी नाराजगी

Thu, 07 Jun 2018 11:14 PM IST
Updated Thu, 07 Jun 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
टीकाकरण नही होने पर जताई कड़ी नाराजगी
विकास कार्यों की समीक्षा करते मंडलायुक्त
मिर्जापुर। पथरहिया स्थित कार्यालय पर मंडलायुक्त मुरली मनोहर लाल ने मंडल में कराए जा रहे विकास कार्यों राजस्व वसूली और कानून व्यवस्था की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान संस्थागत प्रसव में मिर्जापुर और टीकाकरण में तीनों मिर्जापुर, सोनभद्र और भदोही की प्रगति खराब मिलने पर नाराजगी जताई। कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम वाराणसी प्रखंड के बार बार बैठकों में नहीं आने पर आयुक्त ने संयुक्त आयुक्त राजीव बनकटा को निर्देश दिया कि कि पत्र लिखकर शासन को इसकी सूचना दें।
विज्ञापन

आयुक्त ने कहा कि आईजीआरएस, लोक शिकायतों और संपूर्ण समाधान दिवस पर आने वाले प्रार्थना पत्रों का त्वरित रूप से निस्तारण किया जाए। सभी जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी अपने स्तर से भी फरियादियों के मोबाइल नंबर पर वार्ता करके संतुष्टि के बारे में जानकारी प्राप्त करें। यदि व्यक्ति प्रार्थना पत्र के निस्तारण से संतुष्ट नहीं है तो उसका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जाए। उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिया कि समय समय पर पीएचसी और सीएचसी का औचक निरीक्षण करें। इस दौरान गायब रहने वाले चिकित्सकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने बताया कि निरीक्षण के दौरान पाया था कि किशोरियों को बीते तीन माह से नीली गोली नहीं दिया जा रहा है। आयुक्त ने दिव्यांग पेंशनरों का शत प्रतिशत आधार फीडिंग कराने का निर्देश दिया। कहा, प्रत्येक परिषदीय विद्यालयों में कम से कम एक शिक्षक अवश्य हो और सभी बच्चों को ड्रेस, जूता, मोजा आदि का वितरण किया जाए। कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान किसानों को बीज उपलब्ध कराने का निर्देशि दया। बैठक में विद्युतीकरण, आवास, किसान योजना, हैंडपंप रिबोर व मरम्मत, आईसीडीएस, प्रधानमंत्री आवास आदि की समीक्षा किया।
विज्ञापन

मंडलायुक्त मुरली मनोहर लाल ने आईजी पीयूष श्रीवास्तव सहित पुलिस अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जनपद में कानून व्यवस्था को चुस्त व दुरुस्त बनाए रखें। उन्होंने कहा कि डायल 100 को सक्रिय बनाए रखें। बैठक में गुंडा एक्ट, महिला उत्पीड़न, गैंगेस्टर, एफआईआर आदि की समीक्षा की। इस दोरान डीएम अनुराग पटेल, भदोही राजेंद्र पटेल, सीडीओ प्रियंका निरंजन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed