फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   छत पर मृत मिला युवक, गले में साड़ी का फंदा लगा था

छत पर मृत मिला युवक, गले में साड़ी का फंदा लगा था

Sat, 05 May 2018 11:36 PM IST
Updated Sat, 05 May 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
छत पर मृत मिला युवक, गले में साड़ी का फंदा लगा था
जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के अघवार गांव में शनिवार की सुबह सुनील कुमार (22) पुत्र हरिश्चंद्र का शव पाया गया। उसके गले में साड़ी का फंदा लगा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जिगना थाना क्षेत्र के दुगौली गांव निवासी सोनू गुरुवार को विंध्याचल थाना क्षेत्र के अधवार निवासी हरिश्चंद्र के यहां अपने ननिहाल आया था। शुक्रवार की रात हरिश्चंद्र का पुत्र सुनील कुमार (22) और सोनू ने एक साथ भोजन किया। इसके बाद दोनों छत पर सोने चले गए। शनिवार की सुबह सोनू शौच के लिए खेत चला गया लेकिन वापस नहीं आया। सुबह होने पर सुनील के मां, पिता और बहन खेत पर गेहूं की कटाई करने चले गए। सुबह करीब साढ़े दस बजे गेहूं की कटाई के बाद वे लौटे तो सुनील नहीं मिला। परिवार के लोग सुनील की तलाश करने लगेे। परिवार के लोग जब उसे तलाशते छत पर गए तो देका कि सुनील मृत पड़ा था और उसके गले में साड़ी का फंदा लगा था। यह देख सभी हैरान हो गए और शोर मचाने लगे। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। परिजनों ने तत्काल सौ नंबर पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही यूपी हंड्रेड पुलिस और विंध्याचल पुलिस मौके पर पहुंची। घटना स्थल की छानबीन करते हुए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने सुनील की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। सुनील कुमार तीन बहनों में एकलौता भाई था और अविवाहित था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed