फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   दो दुकानों का शटर चाड़कर चोरों ने दो लाख की चोरी

दो दुकानों का शटर चाड़कर चोरों ने दो लाख की चोरी

Tue, 23 Jan 2018 11:12 PM IST
Updated Tue, 23 Jan 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
दो दुकानों का शटर चाड़कर चोरों ने दो लाख की चोरी
मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के दो स्थानों पर स्थित मोबाइल व किराना की दुकान का शटर चाड़ कर चोर सोमवार की रात 15 हजार रुपये नगदी समेत करीब दो लाख रुपये का सामान चुरा ले गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर दुकानदारों ने थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

नगर के रामबाग निवासी रविंद्र कुमार सिंह ने मोहल्ले में ही किराना की दुकान खोला हुआ है। सोमवार की रात दुकान बंद कर घर में सोने चला गया। देर रात पहुंच चोर शटर चाड़ कर दुकान के अंदर घुस गए और पूरी दुकान को खंगालते हुए दस हजार रुपया नगदी और करीब 50 हजार रुपये से अधिक का साबुन, चीनी, दाल, चावल आदि सामान चुरा ले गए। इसी प्रकार की सिविल लाइन मोहल्ला निवासी मोहम्मद मोज्जयम आजम ने सिविल लाइन तिराहे पर रायल मोबाइल सेंटर के नाम से दुकान खोला है। सोमवार की रात वह दुकान बंद कर घर चला गया। मंगलवार की दोपहर एक बजे दुकान खोलने पहुंचा तो शटर चाड़ा हुआ पाया। यह देख वह हैरान हो गया। तत्काल शटर उठाया तो अंदर सारा सामान बिखरा था। उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन कर लौट गई। दुकानदार ने बताया कि शटर का ऊपरी हिस्सा चाड़ कर चोर दुकान के अंदर दाखिल हुआ है। काउंटर में रखे ढाई हजार रुपये नगदी, पांच मोबाइल सेट, चिप, रिचार्ज कूपन, एक लैपटॉप, पेनड्राइव, आदि सामान उठा ले गया है। चोरी हुए सामानों की कीमत लगभग सवा लाख रुपये है। ज्ञात हो कि पुलिस की लाख कोशिश के बावजूद नगर में चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। दो दिन पूर्व ही कटरा कोतवाली क्षेत्र के बथुआ तिराहे पर चोरों ने एक मोबाइल की दुकान में लाखों की चोरी कर ली थी। रविवार की रात कचहरी परिसर में चोरों ने पांच दुकानों को खंगाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed