फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   बाइक से टकराकर युवक घायल, परिजनों ने शिक्षक को पीटा

बाइक से टकराकर युवक घायल, परिजनों ने शिक्षक को पीटा

Thu, 12 Oct 2017 12:43 AM IST
Updated Thu, 12 Oct 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
बाइक से टकराकर युवक घायल, परिजनों ने शिक्षक को पीटा
विज्ञापन

जमालपुर। थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव के पास बुधवार की सुबह आठ बजे बाइक की चपेट में आने से एक युवक घायल हो गया। मामले की जानकारी होते ही घायल के परिजन लाठी डंडा व हथौड़ी लेकर पहुंचे और प्रवक्ता को पीट कर घायल कर दिया। घायल प्रवक्ता को वाराणसी के ट्रामा सेंटर व युवक को सीएचसी जमालपुर में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद कालेज के प्रधानाचार्य ने प्रवक्ता पर हमला करने वालों के विरुद्घ नामजद तहरीर दी है।

वाराणसी के रामनगर निवासी कर्ण प्रकाश देवकली इंटर कॉलेज में प्रवक्ता के पद पर तैनात हैं। प्रतिदिन की भांति बुधवार की सुबह वह घर से कॉलेज आ रहे थे। सुबह करीब आठ बजे जैसे ही स्टेट हाइवे पर सड़क पार करने लगे कि कांता बियार पुत्र सरजू 60 वर्ष निवासी तेतरिया प्रवक्ता की बाइक से टकरा कर घायल हो गया। दु्र्घटना होते ही बाइक सवार शिक्षक भी लड़खड़ा कर वहीं गिर पड़े। कांता को बाइक की चपेट में आते देख उसके परिजन लाठी डंडा व हथौड़ी लेकर पहुंचे और शिक्षक को पीटने लगे। सिर पर चोट लगने से शिक्षक अचेत हो गए। पीछे से आ रहे अन्य शिक्षकों ने कर्ण प्रकाश को गिरा देखा तो उन्हेें उठा कर आनन फानन में वाराणसी ट्रामा सेंटर ले गए। जानकारी होने पर कर्मचारियो सहित प्रधानाचार्य रामनिरंजन सिंह ने शिक्षक के ऊपर हुए जानलेवा हमला करने की नामजद सूचना थाने में दी। उधर बाइक की चपेट में आकर घायल हुए कांता बियार का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जमालपुर में चल रहा है।पुलिस दोनों तरफ से पड़े तहरीर की जांच पड़ताल कर रही है। घटना की जानकारी जब छात्रों को हुई तो छात्रों ने कॉलेज बंद करा दिया। प्रबंधक राजीव शंकर श्रीवास्तव ने हमलावर को गिरफ्तार करने की मांग की। उधर गामीणों का कहना है की शिक्षक को गिरने से चोट लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed