{"_id":"599f21b34f1c1b53398b4a2e","slug":"21503601075-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार लोगों पर विद्युत चोरी का मुकदमा, आठ का काटा कनेकशन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार लोगों पर विद्युत चोरी का मुकदमा, आठ का काटा कनेकशन
Updated Fri, 25 Aug 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पड़री। विद्युत विभाग ने क्षेत्र के पड़री बाजार व दाढ़ीराम रोड पर विद्युत बकाएदारों व बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान चार लोगों के खिलाफ बिजली की चोरी करने के आरोप में मुकदमा पंजीकृत कराया गया। आठ लोगों द्वारा बिल नहीं जमा करने पर उनके कनेक्शन काट दिए गए। इसके साथ ही लगभग 80 हजार रुपया बकाया बिल वसूला गया।
एसडीओ चुनार आके यादव के नेतृत्व में जेई विनय सिंह व पड़री सबस्टेशन के जेई राजकुमार सोनकर ने अपनी टीम के साथ गुरुवार को पड़री बाजार व दाढ़ीराम के आसपास के गांवों में चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान चार लोगों को चोरी से बिजली जलाते पाए जाने पर उनके विरुद्घ विद्युत चोरी में मुकदमा पंजीकृत कराया गया। अवर अभियंता राजकुमार सोनकर ने बताया कि बीपीएल परिवार की सूची में जो लोग उनको निशुल्क बिजली कनेक्शन दिया जाएगा। इस संबंध में कनेक्शन देने के लिए पड़री बाजार निवासी जगदीश विश्वकर्मा के मकान में कार्यालय खोला गया है। जिसमें बीपीएल धारक जाकर नया कनेक्शन ले सकते है। एसडीओ चुनार ने कहा कि समय रहते बकाया बिजली का भुगतान करे अन्यता चेकिंग के दौरान उनकी बिजली काट दी जाएगी।
विज्ञापन