फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   शार्ट सर्किट से दुकान में लगी आग लाखों की क्षति

शार्ट सर्किट से दुकान में लगी आग लाखों की क्षति

Tue, 05 Mar 2019 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
शार्ट सर्किट से दुकान में लगी आग लाखों की क्षति
चुनार। थाना क्षेत्र के सराय टेकौर मोहल्ले में स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में रविवार की रात शार्ट सर्किट से लगी आग से लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने आग को बुझाया। दुकानदार ने बताया कि आग से लाखों की क्षति हुई है।
विज्ञापन

बेलबीर निवासी रफीक आलम की सराय टेकौर मुहल्ले में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान है। रविवार को दुकान बंद कर संचालक नगर में ही वैवाहिक कार्यकम में गये थे। इसी बीच रात लगभग दस बजे आसपास के लोगों ने दुकान के अंदर से प्लास्टिक के जलने जैसी दुर्गंध व धुएं को निकलते देखा जब तक लोग कुछ समझ पाते दुकान में शटर के अंदर लगा हुआ मोटे शीशे का दरवाजा तेज आवाज के साथ चटककर गिर पड़ा और आग की लपट शटर से बाहर तक आने लगी। तत्काल लोगों ने दुकान संचालक व परिवार के सदस्यों को मोबाइल पर सूचना देने के साथ ही आग पर काबू पाने के लिए अपने घरों से पानी इकट्ठा करना शुरू कर दिये। इस बीच दुकान संचालक व परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और दुकान का बिजली कनेक्शन काटने के साथ किसी तरह शटर को उठाया तो देखा कि दुकान में रखा सामान राख हो चुका है। मौके पर जुटे आसपास के लोगों के सहयोग से मिट्टी, पानी डालकर आग पर काबू पाया गया। दुकान संचालक ने लगभग नौ लाख रुपये की क्षति होने के बाबत स्थानीय पुलिस में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed