फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   पुलिस जीप ने राहगीरों को कुचलकर पलटी

पुलिस जीप ने राहगीरों को कुचलकर पलटी

Wed, 20 Feb 2019 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
पुलिस जीप ने राहगीरों को कुचलकर पलटी
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के नकहरा के पास सोमवार की देर रात करीब एक बजे मिट्टी लदे ट्रैक्टर को रोकने के प्रयास में देहात कोतवाली की सेंकेंड मोबाइल जीप एक ही परिवार के चार लोगों को टक्कर मारते हुए खाई में पलट गई। हादसे में पति की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी और पुत्र पुत्री तथा बरकछा चौकी इंचार्ज समेत सात लोग घायल हो गए। सभी को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। हालत बिगड़ने पर मृतक की पत्नी को वाराणसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के नई बस्ती गांधी घाट निवासी विजय कुमार गुप्ता 50 वर्ष अपनी पत्नी चंदा देवी 45 वर्ष, बेटे शुभम 25 वर्ष व बेटी के साथ माघ पूर्णिमा पर संगम में स्नान करने के लिए मिर्जापुर रेलवे स्टेशन ट्रेन पकड़ने आ रहे थे। इसी बीच बरकछा चौकी इंचार्ज जोगेंद्र पांडेय हमराहियों के साथ देहात कोतवाली की सेंकेंड मोबाइल जीप लेकर रात में गश्त पर निकले थे। रात करीब एक बजे जैसे ही विजय गुप्ता परिवार के साथ नकहरा पुलिया के पास पहुंचे कि पीछे से मिटटी लोड करके आ रहे एक ट्रैक्टर को रोकने के चक्कर में देहात कोतवाली की सेंकेंड मोबाइल जीप राहगीरों धक्का मारते हुए एक पेड़ से टकराकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिरकर पलट गई। हादसे में विजय कुमार गुप्ता, उसकी पत्नी चंदा देवी, उसका बेटा शुभम और उसकी बेटी तथा जीप में सवार उपनिरीक्षक जोगेंद्र पांडेय, होमगार्ड रामजनम पाल 25 वर्ष निवासी भटौली ,होमगार्ड सुरेंद्र यादव निवासी चील्ह तथा आरक्षी अरिवंद कुमार तैनात देहात कोतवाली घायल हो गए। घटना की जानकारी होते ही भारी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। ग्रामीणों तथा घायल पुलिस कर्मियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची देहात कोतवाली पुलिस घायलों को जिला चिकित्सालय ले आई। वहां देखते ही चिकित्सकों ने विजय को मृत घोषित कर दिया जबकि अन्य को भर्ती कर लिया। हालत गंभीर होने पर चंदा देवी को वाराणसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

कोट..
देहात कोतवाली के नकहरा में पुलिस जीप और एक बाइक सवार के बीच टक्कर हो गई है। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा उसकी पत्नी घायल है। बाइक सवार बिना हेलमेट के बाइक चला रहे थे। विपिन मिश्रा, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed