फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   पुलिस चौकी से मात्र दौ सौ मीटर पर युवक ने बालिका के साथ किया दुराचार

पुलिस चौकी से मात्र दौ सौ मीटर पर युवक ने बालिका के साथ किया दुराचार

Sun, 03 Sep 2017 12:16 AM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
पुलिस चौकी से मात्र दौ सौ मीटर पर युवक ने बालिका के साथ किया दुराचार
विज्ञापन

राजगढ़। पुलिस चौकी के समीप रहने वाले एक युवक ने पड़ोस में रहने वाली दस साल की बालिका से बलात्कार किया। बालिका बेहोश हो गई तो उसे छोड़कर फरार हो गया। होश में आने पर बालिका लहूलुहान हालत में रोती हुई घर पहुंची और मां को आपबीती सुनाई। मां ने आरोपी को घर से पकड़कर राजगढ़ पुलिस के हवाले कर दिया।

शुक्रवार शाम पुलिस चौकी से दो सौ मीटर की दूरी पर रहने वाला एक युवक अपने पड़ोस में रहने वाली लड़की को अकेले देख उसे कुछ सामान देने के बहाने घर से कुछ दूरी स्थित एक झोपड़ी में बुलाकर ले गया। वहां उसने बालिका के साथ दुुराचार किया। बालिका के बहोश होने पर आरोपी वहां से भाग खड़ा हुआ। कुछ देर बाद जब पीड़ित होश में आई तो रोती बिलखती अपने घर पहुंची और मां को घटना से अवगत कराया। बेटी के साथ दुराचार करने की खबर सुनते ही मां सन्न रह गई। वह शोर मचाते हुए पड़ोसी युवक के घर पहुंची। उसे पकड़ राजगढ़ पुलिस चौकी ले गई और पुलिस के हवाले कर दिया। बालिका की मां ने कहा कि उसके पति बाहर गए हैं। पति के लौटने पर तहरीर दी जाएगी। पुलिस का कहना है कि आरोपी पुलिस हिरासत में है लेकिन अभी तक घटना की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed