{"_id":"596e53724f1c1bae178b480f","slug":"201500402546-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने देर रात व दिन में खंगाला रेलवे स्टेशन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने देर रात व दिन में खंगाला रेलवे स्टेशन
Updated Tue, 18 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। जीआरपी एवं कटरा पुलिस ने सोमवार की देर रात व मंगलवार की सुबह रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान टीम ने आने जाने वाली ट्रेनों को खंगालते हुए प्लेटफार्म पर मौजूद यात्रियों व उनके सामानों की चेकिंग की। करीब छह घंटे तक चले चेकिंग अभियान के दौरान एक एक यात्री की तलाशी ली गई।
जीआरपी थानाध्यक्ष अमर बहादुर सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने मंगलवार की दोपहर रेलवे स्टेशन पर चेकिंग की। एक एक यात्री की तलाशी लेते हुए उनके सामानों को चेक किया। इसके बाद आने जाने वाली ट्रेनों को खंगाला। थानाध्यक्ष ने बताया कि सदन में मिले विस्फोटक के बाद रेलवे स्टेशन पर सतर्कता बरती जा रही है। इसी के मददेनजर प्रतिदिन चेकिंग की जा रही है। संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। लखनऊ में होने वाले धरना प्रदर्शन के लिए ट्रेनों से जाने वाले शिक्षामित्रों की धर पकड़ के लिए देर रात कटरा पुलिस व जीआरपी ने रेलवे स्टेशन को खंगाला। एक एक ट्रेन चेक की गई लेकिन कोई शिक्षामित्र नहीं मिला। लगभग 12 बजे रात तक चली चेकिंग के दौरान कोई शिक्षामित्र हाथ नहीं लगा तो पचुलिस लौट गई। पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने भी इन दिनों अपराध एवं अपराधियों पर रोकथाम लगाए जाने हेतु इन दिनों प्रतिदिन पैदल गश्त, रात्रिगश्त, पिकेट, एक्शन मोबाइल, एंटी रोमियो स्क्वा़एड, थाना मोबाइल, थाना सेकेंड मोबाइल के माध्यम से लगातार गश्त करने का निर्देश दिया है।