फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   महिला होमगार्डस के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

महिला होमगार्डस के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Sat, 08 Jul 2017 12:19 AM IST
Updated Sat, 08 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
महिला होमगार्डस के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के पक्का पोखरा स्थित ज्ञानोदय बाल गृह से दो दिन पूर्व गायब हुई एक किशोरी के मामले में पुलिस ने डू्यटी पर तैनात एक महिला होमगार्ड के विरुद्घ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामला दर्ज कर लापता किशोरी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पक्का पोखरा स्थित ज्ञानोदय बाल गृह में जनपद चंदौली, मिर्जापुर भदोही तथा असम की कुल नौ लड़कियां हैं। इस बाल गृह में बालिकाओं के भविष्य को सुधारने के लिए कार्य किया जाता है। गत दिनों मुगलसराय जीआरपी द्वारा असम निवासिनी 17 वर्षीय एक किशोरी को मुगलसराय रेलवे स्टेशन से बरामद कर मिर्जापुर के बाल गृह में भेजा था। तभी से वह किशोरी यहीं पर रह रही थी। पांच जुलाई की रात 17 वर्षीय किशोरी ने पेट दर्द होने की बात बताते हुए शौचालय जाने की बात कही। ड्यूटी पर तैनात महिला होमगार्ड पुष्पलता प्रजापति उसे शौचालय ले गई। इसी बीच वह महिला होमगार्ड को चकमा देते हुए देर रात भाग निकली। सुबह घटना की जानकारी होने पर परामर्श दाता बलिधर सिंह ने होमगार्ड पुष्पलता प्रजापति की लापरवाही के चलते किशोरी के भागने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने महिला होमगार्ड के विरुद्घ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed