{"_id":"5c27c1c4bdec2256ff44c743","slug":"191546109380-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने चाकू के नोक पर महिला के घर की लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के सेमरी गांव में शुक्रवार की रात घर में घुसे बदमाशों ने लूटपाट की। विरोध करने पर बदमाशों ने महिला को चाकू मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल महिला को थाने ले आई। इसके बाद उसे सीएचसी विंध्याचल भेज दिया।
विज्ञापन
विन्ध्याचल थाना क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता बंगलुरू में रहता है। घर पर उसकी पत्नी रेखा देवी 38 वर्ष अकेले रहती है। इस समय उसके मकान के दूसरे मंजिल का निर्माण कार्य चल रहा है। जिसके लिए बांस की सीढ़ी लगाई गई है। बताया जाता है कि रात करीब साढ़े 12 बजे बास की सीढ़ी के सहारे तीन बदमाश घर के अंदर घुस गए। घर में सो रही रेखा ने खटखट होने पर जब आवाज लगाई तो बदमाशों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद आलमारी आदि खंगाल कर कुछ कीमती सामान भी ले गए। इसका विरोध करने पर चाकू से वार कर उसकी पिटाई भी की। पीड़िता व उसके ससुर संगमलाल का आरोप है कि पुलिस ने न तो रिपोर्ट दर्ज की और न ही मेडिकल कराया। इस संबंध में विन्ध्याचल थाना प्रभारी विवेकानंद उपाध्याय ने कहा कि घटना की जांच हो रही है। घटना संदिग्ध लग रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।