{"_id":"5a6a29e04f1c1b8c268b67f8","slug":"191516906976-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन में से दो छात्र रेलवे लाइन पर मिले, एक की मौत एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन में से दो छात्र रेलवे लाइन पर मिले, एक की मौत एक घायल
Updated Fri, 26 Jan 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनार। सोनभद्र के पुसौली गांव से विद्यालय के लिए निकले तीन बालकों में दो को गुरुवार को स्थानीय रेलवे लाइन पर पाया गया था। इनमें एक घायल तो दूसरा मृत पड़ा था। तीसरे बालक का अभी भी लापता है जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है। उधर, मौके पर पहुंचे मृत बालक के पिता ने लापता चल रहे तीसरे बालक पर हत्या का केस दर्ज कराया है।
सोनभद्र के रावर्टसगंज कोतवाली क्षेत्र के पुसौली गांव निवासी रितेश (14) पुत्र राम प्रकाश और नीरज (13) और हर्षित क्षेत्र के एक स्कूल में कक्षा आठ के छात्र हैं। तीनों बुधवार को स्कूल जाने के लिए घर से निकले थे, लेकिन विद्यालय न पहुंच कर अबूझ हाल में चुनार पहुंच गए थे। चुनार पहुंचने पर देर रात में हर्षित ने पिता बहादुर को फोन कर बताया कि चुनार रेलवे स्टेशन पर उसे कुछ लोगों ने पकड़ लिया है। हर्षित के पिता बहादुर रात में ही चुनार पहुंचे और रेलवे स्टेशन पर उनकी खोजबीन की लेकिन वहां नहीं मिला। काफी खोजबीन के बाद भी तीनों किशोर नहीं मिले तो चुनार पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस भी बालक की तलाश करने लगी। गुरुवार की दोपहर सूचना मिली कि दो बालक क्षेत्र के समदपुर गांव के पास रेलवे लाइन किनारे घायलावस्था में पड़े है। सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची को पाया कि रितेश की मौत हो चुकी है जबकि नीरज गंभीर रूप से घायल पड़ा है। पुलिस ने दोनों को आनन फानन में चुुनार सीएचसी ले आई। हालात चिंताजनक होने पर नीरज को वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस की सूचना पर पहुंचे रितेश के पिता राम प्रकाश ने हर्षित के खिलाफ पुत्र की हत्या करने का मुकदमा पंजीकृत कराया है।