{"_id":"59e3af764f1c1bee688b5e1a","slug":"191508093814-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजी ने दोहरे हत्याकांड के घटनास्थल को देखा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आईजी ने दोहरे हत्याकांड के घटनास्थल को देखा
Updated Mon, 16 Oct 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। आईजी जोन प्रेम प्रकाश ने रविवार को हलिया थाने का निरीक्षण किया। थाने का निरीक्षण करने के बाद आईजी ने वन विभाग में वाचर सुरेंद्र बहादुर सिंह तथा महिला श्रमिक की हत्या वाले स्थल को देखा।
आईजी प्रेम प्रकाश सुबह दस बजे हलिया थाने पर पहुंचे । उन्होंने थाने के सभी अभिलेखों की जांच की । बैरक, शस्त्रागार, तथा आरक्षियों की बीटवार ड्यूटी रजिस्टर देखा। उन्होंने दोहरे हत्याकांड के खुलासे को लेकर अब तक हुई प्रगति की भी समीक्षा की। इसके बाद आईजी ने थाने की साफ-सफाई का जायजा लिया, और कहा कि थाना परिसर सहित शौचालय आदि की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें । थाने का मुआयना करने के बाद आईजी कैमूर वन्यजीव अभयारण्य हलिया के मटिहरा जंगल पहुंचे । वहां वन विभाग के वाचर तथा महिला श्रमिक की हत्या वाले घटनास्थल का निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित लोगों से हत्याकांड के मामले में औपचारिक बातचीत भी की । इसके बाद आईजी ने पुलिस तथा वन विभाग की फोर्स के साथ मटिहरा जंगल की कांबिंग भी किया । बता दें कि वन विभाग में वाचर के पद पर तैनात रहे सुरेंद्र बहादुर सिंह तथा एक महिला श्रमिक की विगत 13 सितंबर की रात मटिहरा जंगल में नाले के पास हत्या कर दी गई थी । इस दौरान क्षेत्रीय वनाधिकारी भाष्कर प्रसाद पांडेय, थानाध्यक्ष हलिया विनोद कुमार दूबे भी मौजूद रहे।