{"_id":"5c9fbcbabdec2214586c3e52","slug":"181553972410-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाना बनाते समय जली महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पड़री। थाना क्षेत्र के पैड़ापुर के रामनगर सिकरी में स्थित एक ईंट भट्ठे में प्लास्टिक का मड़हे में आग लगने से शनिवार की सुबह एक महिला की झुलसने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के हनुमना थाना क्षेत्र के धामापुर गांव निवासिनी गुड़िया पत्नी अमर कोल 25 वर्ष पैड़ापुर चौकी अंतर्गत रामनगर सिकरी स्थिति एस के एस ईट भट्ठे पर काम करती थी। एसके एस भट्ठे का मालिक धीरज सिंह को बताया गया महिला शुक्रवार की दोपहर खाना बना रही थी कि अचानक आग की चिंगारी प्लास्टिक के बने आशियाना में शोला बन कर लग गई। जिससे उसमें खाना बना रही गुड़िया बुरी तरह से झुलस गयी। मड़हे में आग लगता देख भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर किसी तरह गुड़िया को उसमें से बाहर निकाले। मजदूरों ने जली महिला को शुक्रवार की शाम को आनन फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान महिला की शनिवार की सुबह मौत हो गई। इसकी खबर लगते ही चौकी प्रभारी पैड़ापुर योगेंद्र यादव और मनोज कुमार यादव ने अस्पताल पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।