फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   प्रेमी ने प्रेमिका की गला दबाकर की थी हत्या

प्रेमी ने प्रेमिका की गला दबाकर की थी हत्या

Tue, 13 Nov 2018 01:09 AM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
प्रेमी ने प्रेमिका की गला दबाकर की थी हत्या
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के बरकछा पहाड़ी पर 25 अक्तूबर की रात प्रेमी ने ही गामा यादव की गला दबाकर हत्या की थी। वारदात को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया था। परिवार के लोगों की तहरीर पर उसके उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस तलाश कर रही थी। सोमवार को पुलिस ने उसे बरौधा कचार के पास से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसके पास से महिला का झोला और बोरा बरामद किया। सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक नगर प्रकाश स्वरूप पांडेय ने पुलिस लाइन में पत्रकारों के समक्ष यह खुलासा किया। एएसपी ने बताया कि पड़री थाना क्षेत्र के दतरिया गांव की गामा देवी (35) पत्नी स्व. अशोक कुमार यादव का गांव के गिरजाशंकर यादव पुत्र स्व. मोदी यादव से पिछले दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक-दूसरे से अक्सर मिलते थे। वहीं, गिरजा शंकर को जानकारी मिली कि गामा का गांव के किसी और से भी संबंध है। इस पर उसने एतराज जताया। उसके मना करने पर भी गामा गांव के दूसरे लोगों से बातचीत करती रही। इससे नाराज होकर गिरजा शंकर ने उसकी हत्या की योजना बना ली। एएसपी ने बताया कि 25 अक्तूबर को गिरजाशंकर के बुलाने पर गामा घर से दो बोरा चावल लेकर बेचने के बहाने निकली। चावल बेचने के बाद वह गिरजा शंकर से मिलने चली गई। शाम को गिरजा शंकर गामा को बरकछा पहाड़ी के जंगल में ले गया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद गामा के पास मौजूद झोला और बोरा लेकर भाग गया। गामा के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गिरजा शंकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि गिरजा शंकर बरौधा कछार के पास किसी वाहन का इंतजार कर रहा है। इसके बाद देहात कोतवाल साजिद सिद्दीकी, निरीक्षक सुधीर सिंह, वीरेंद्र यादव आदि पहुंचे और उसे गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसके पास से मृतका का झोला और बोरा बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed