फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   बोलरो का टायर पटने से पलटी ,तीन घायल

बोलरो का टायर पटने से पलटी ,तीन घायल

Tue, 12 Jun 2018 10:48 PM IST
Updated Tue, 12 Jun 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
बोलरो का टायर पटने से पलटी ,तीन घायल
चुनार। स्थानीय थाना क्षेत्र के समसपुर नूरी नगर के पास मंगलवार को टायर फटने के कारण बेकाबू हुई बोलेरो पलट गई। हादसे में बोलेरो सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चेचरी मोड़ पहुंचाया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह चंदौली जिला के धुरिया गांव से एक बोलेरो में सवार होकर छह से अधिक लोग विन्ध्याचल दर्शन करने गए थे। अपराह्न लगभग 2.30 बजे दर्शन पूजन कर सभी वापस हो रहे थे। जैसे ही वह समसपुर नूरी नगर के पास पहुंचे वाहन का अगला टायर जोर धमाके के साथ फट गया। इसके चलते गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। गाड़ी के पलटते ही उसमें सवार छाया देवी (45), टुन्नू (50) व जान्हवी (14)बुरी तरह से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चेचरी मोड़ पहुंचाया गया जहां उनका दवा इलाज कर शाम को चिकित्सक ने उन्हें छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed