{"_id":"5ade1df14f1c1b63098b60f3","slug":"181524506097-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर से गिरकर दिहाड़ी महिला मजदूर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर से गिरकर दिहाड़ी महिला मजदूर की मौत
Updated Mon, 23 Apr 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
मड़िहान। क्षेत्र के गोपलपुर (कठहवां फार्म) स्थित फार्महाउस पर सोमवार की सुबह काम करने जा रही पड़रिया गांव निवासिनी मजदूर युवती की ट्रैक्टर से गिरकर कुचलने से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में उसकी दोपहर में मौत हो गई। हादसे की जानकारी होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया लेकिन परिजनों के पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।
गोपलपुर (कठहवां फार्म) स्थित एक फार्म हाउस में कृषि कार्य के लिए क्षेत्र के खंतरा गांव का निवासी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सुरेश कोल ठेके पर मजदूरों को भेजता है। सुरेश कोल सोमवार को सुबह पड़रिया गांव से 12 मजदूरों को ट्रैक्टर-ट्राली से गोपलपुर फार्म हाउस ले जा रहा था। सुबह बभनी थापनवा गांव के सामने ट्रैक्टर पहुंचा ही था कि ट्रैक्टर पर बैठी रामनिहोर की पुत्री यशोदा (18) झटका लगने से गिर गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक व साथी मजदूर युवती यशोदा को इलाज के लिए सुगापांख स्थित एक प्राइवेट चिकित्सालय ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद दोपहर में यशोदा को जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में मड़िहान पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गयी। इसकी जानकारी होने पर पुलिस रविवार की दोपहर पटेहरा पहुंच गई लेकिन परिजनों ने युवती का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा कर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।