फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   सोते समय वृद्घ की गला दबाकर हत्या

सोते समय वृद्घ की गला दबाकर हत्या

Tue, 13 Feb 2018 12:08 AM IST
Updated Tue, 13 Feb 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
सोते समय वृद्घ की गला दबाकर हत्या
जिगना। स्थानीय थाना क्षेत्र के मनिकठा गांव के फुलवरिया मजरे में रविवार की रात मड़हे में सो रहे साठ वर्षीय वृद्ध की गला दबाकर हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह घटना की जानकारी होने पर सीओ लालगंज और थानाध्यक्ष जिगना फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड के साथ पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। वृद्ध की हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस संपत्ति और अवैध संबंध को आधार मानकर जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

परिवारीजन के अनुसार मनिकठा के फुलवरिया मजरा निवासी किसान डाक्टर उर्फ विष्णु (60) पुत्र महंगू रविवार की रात आठ बजे खाना खाने के बाद मकान के बाहर लगे मड़हे में सो रहे थे। उसकी पत्नी देवी व साले की लड़की घर के अंदर सोई थी। सुबह पत्नी जब मड़हे में गई तो देखा कि विष्णु मृत पड़े हैं। यह देखते ही वह शोर मचाने लगी। शोर सुन कर परिवार के अन्य सदस्य व आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। घटना की सूचना तत्काल जिगना पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष विवेकानंद मौके पर पहुंचे और छानबीन की। विष्णु के छोटे दामाद उदय शंकर बिंद निवासी कटका थाना मेजा इलाहाबाद ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कहा कि उसके ससुर की गला दबा कर हत्या की गई है। पुलिस विष्णु की पत्नी समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed