{"_id":"599886724f1c1b1b0e8b4667","slug":"181503168114-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोटीकटवा से क्षेत्र में दहशत का माहौल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोटीकटवा से क्षेत्र में दहशत का माहौल
Updated Sun, 20 Aug 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अहरौरा। चोटी कटने को लेकर हर ओर भययुक्त माहौल बन गया है। इस पर अंकुश लगाने की बजाय इसकी घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही है लेकिन प्रशासन मौन बना हुआ है। शुक्रवार को क्षेत्र मे 10 महिलाओं की चोटी कट गई इससे पूर्व क्षेत्र के मानिकपुर, खाजगीपुर, रोशनहर, सरिया, सुरहा, कसरहट्टी बाजार, पटिहटा, जसवा, नान्हकशाह का चौक, मुजडीह आदि गांवों में 35 महिलाओं की चोटी कटने की घटनाएं सामने आई हैं।
नान्हकशाह निवासी मोहम्मद शरीफ की पत्नी शबाना बानो (22) शुक्रवार की सुबह घर में काम कर रही थी कि उसकी चोटी कट गई और वह बेहोश हो गई। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। रोशनहर में चिरंजू की पत्नी पूजा (29), पटिहटा के सदाफल की पत्नी ममता (35),मानिकपुर में पुष्पा (30) पत्नी राजेश, सूरहा गांव निवासिनी शबनम (32) ,चिंता (40) और निर्मला (25) की चोटी शुक्रवार को कट गई। सभी को सीएचसी लाया गया जहां इन्हे देखने वालों की भीड़ लग गई। क्षेत्र में चोटी कटने की घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही हैं। बीते एक पखवारा में अब तक 35 महिलाओं की चोटी कट चुकी है। इनमे से कई महिलाओं की चोटी दो से तीन बार तक कट चुकी है। इससे पूर्व चोटी कटने की घटना को लेकर सौ से ज्यादा लोगों पर संज्ञेय अपराध का मुकदमा भी दर्ज हो चुका है ,लेकिन प्रशासन द्वारा चोटी कटने की घटना पर अंकुश नही लगाया जा पा रहा है। लोगों द्वारा चोटी कटने को लेकर घरों में टोटके भी किए जा रहे हैं तो वहीं महिलाएं अपने बालो में कपडा बांध कर घर में रह रही हैं कि कही उनकी भी चोटी ना कट जाए। इस संबंध में पुलिस भी कुछ बता नही पा रही है ।