फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   केबिल कटने से दो घंटे तक ठप रहा मिर्जापुर इलाहाबाद रूट का परिचालन

केबिल कटने से दो घंटे तक ठप रहा मिर्जापुर इलाहाबाद रूट का परिचालन

Tue, 27 Jun 2017 12:31 AM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
केबिल कटने से दो घंटे तक ठप रहा मिर्जापुर इलाहाबाद रूट का परिचालन
विज्ञापन

जिगना। जिगना रेलवे स्टेशन के पूरब यादवपुर गांव के सामने सोमवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे सिग्नल की केबल काट दिए जाने से अप लाइन का परिचालन ठप हो गया। जिससे करीब तीन घंटे तक आवागमन ठप रहा। वाकी टाकी से सूचना देने पर पहुंचे सिग्नल विभाग के कर्मचारियों ने काटे गए सिग्नल की केबिल को जोड़ कर आवागमन चालू कराया। मामले की जानकारी होने पर पहुंची आरपीएफ ने इस मामले में चार लोगों को पूछताछ के लिए उठाया है।

सोमवार की सुबह लगभग साढ़े आठ के करीब खंभा संख्या 761 के 5 व 7 के बीच सिग्नल नंबर 521 के पास ब्लू ज्वाइंट काट दिए जाने से अप लाइन की ट्रेन जहां की तहां खड़ी हो गई। सिग्नल बंद होने की खबर लगते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया। इंजीनियर और कर्मचारी तत्काल काटी की गई केबिल की तलाश करने लगे। करीब दो घंटे बाद घटना स्थल मिलने पर उसे जोड़वा कर वाकी टाकी से गाड़ी चलाई गई। बाद में सिग्नल विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों ने पहुंच कर आकर केबिल को ठीक किया। चर्चा है कि आरपीएफ ने चार बच्चों को तार के साथ पकड़ा भी है । पकडे गए लड़के नाबालिग बताए जा रहे हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed