{"_id":"5c9bcc3ebdec2214262c5b3c","slug":"171553714238-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन बच्चों की मां को लेकर फरार मौलवी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहरौरा। झांसे में फंसा कर तीन बच्चों की मां को भगा ले जाने वाले 70 वर्षीय आरोपी मौलवी को पुलिस ने बुद्धवार की शाम उसे उसके घर के पास से पकड़ कर हिरासत में ले लिया है। पुलिस आरोपी मौलवी से पूछताछ में जुटी हुई है। पुलिस ने फरार महिला को भी उसके पास से बरामद किया है। बताते चलें कि चुनार क्षेत्र में एक मौलवी कई वर्षों से रहता था। गांव में रहकर मौलवी लोगों का झाड़फूंक करता था ।गांव के भोले भाले लोगों को मौलवी अपने झांसे में लेकर अपना काम निकालता था। इमलियाचट्टी क्षेत्र के खुटहा गांव में मौलवी लगभग एक माह पूर्व से आकर रह रहा था। इसी दौरान मौलवी गांव में एक तीस वर्षीय महिला को अपने झांसे में फंसा लिया। एक सप्ताह पूर्व 70 वर्षीय मौलवी तीन बच्चों की मां को उसके गांव स्थित घर से अपने साथ लेकर रफू चक्कर हो गया। महिला को लेकर भागने के आरोप में उसके पति अनवर ने पुलिस को तहरीर देकर मौलवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस महिला व मौलवी की तालाश में जुटी हुई थी। बुद्धवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने महिला व आरोपी मौलवी को पकड़कर थाने ले आई जहां पुलिस मौलवी से पूछताछ कर रही है। प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि आरोपी मौलवी जैमुल आफदिन निवासी मेजा को उसके घर के पास से हिरासत में लिया गया है मौलवी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।