{"_id":"5bb7b63a867a5507af1cb044","slug":"171538766394-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीवीएस एजेंसी के गोदाम में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टीवीएस एजेंसी के गोदाम में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
Updated Sat, 06 Oct 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
मिर्जापुर। मुखबिर की सूचना पर देहात कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के भरुहना स्थित टीवीएस एजेंसी के गोदाम में गत दिनों हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को कोतवाली क्षेत्र के राजपुर प्राथमिक विद्यालय के पास से शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की निशान देही पर पुलिस ने तीन बाइक बरामद करते हुए दोनों के विरुद्घ मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया है।
एसपी शालिनी ने बताया कि पांच अक्तूबर की रात देहात कोतवाली क्षेत्र के भरूहना स्थित टीवीएस एजेंसी के शटर का ताला तोड़कर चोर तीन बाइक चुरा ले गए थे। सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश में जुट गई। शुक्रवार को सूचना मिली कि एजेंसी में चोरी करने वाले आरोपी बाइकों को कही बेचने ले जा रहे है। जानकारी होते ही देहात कोतवाल साजिद सिददीकी और भरूहना चौकी इंचार्ज शेषनाथ पाल क्षेत्र के राजपुर पहुंची और घेराबंदी करते हुए एक आरोपी अभिषेक यादव पुत्र विनोद यादव निवासी भरुहना को गिरफ्तार कर लिया। अभिषेक ने बताया कि एक अक्तूबर की रात अपने साथी रामलखन, विजय, पंकज के साथ मिलकर अग्रवाल मोटर्स टीवीएस गोदाम में पीछे से घुसकर ताला तोड़कर तीन मोटर साइकिल चुरा ले गए थे। दोनों अपाचे और एक डिस्कवर मोटर साइकिल को बरामद कर लिया गया है।
एक आरोपी गिरफ्तार तीन बाइक बरामद