{"_id":"59c409d44f1c1bb1688b614f","slug":"171506019796-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौत
Updated Fri, 22 Sep 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के धौरपुर गांव के पास ट्रक की चपेट में आने से बुधवार की रात स्कूटी सवार 65 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
चुनार कोतवाली क्षेत्र के सक्तेशगढ़ लालपुर गांव निवासी सतनारायण 65 वर्ष बुधवार को मिर्जापुर किसी काम से आए थे। शाम को लौटते समय जैसे ही देहात कोतवाली क्षेत्र के धौरूपुर गांव के पास पहुंचे कि ट्रक ने टक्कर मार दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आनन फानन में उनको जिला चिकित्सालय पहुंचाया। हालत चिंताजनक देख चिकित्सकों ने अधेड़ को बीएचयू के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। वहां ले जाते समय देर रात उनकी मौत हो गई।