{"_id":"59c16e3e4f1c1b9c688b567d","slug":"171505848894-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायत से नाराज आरोपी ने चलाई कुल्हाड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिकायत से नाराज आरोपी ने चलाई कुल्हाड़ी
Updated Wed, 20 Sep 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सीखड़। चुनार कोतवाली के बगहा गांव में घर में घुस कर छेड़खानी करने के आरोपी ने शिकायत करने पर एक महिला और उसके पुत्र पर हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि गांव निवासी अरुण पांडे के घर में बीते सात सितंबर को शशम सात बजे गांव का ही निवासी एक युवक ने घुस कर उनकी बहु के साथ छेड़खानी शुरू कर दिया। बहु के शोर मचाने पर वह भाग गया। अरुण पांडे की की बहु ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दे कर किया था लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई। पुलिस में शिकायत से खफा आरोपी युवक ने मंगलवार को अरुण पांडे की पत्नी सुमन और पुत्र बाबू पर दोपहर करीब एक बजे कुल्हाड़ी लेकर घेर लिया। विरोध जताने पर उसने सुमन देवी के पैर में कुल्हाड़ी से वार कर दिया जिससे उनके पैर मे चोट लग गई। पुत्र बाबू को भी आरोपी ने एक थप्पड़ जड़ दिया। इससे दोनो पक्षों में मारपीट हो गई जिसमे आरोपी पत्थर पर गिर पड़ा और उसके पैर में गंभीर चोट लग गई। सूचना पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर अच्छे लाल भारतीय एवं दरोगा राम अवतार ने घायल महिला को कछवां अस्पताल भेजा।