{"_id":"598371df4f1c1bd4638b4792","slug":"171501786591-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले किनारे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाले किनारे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
Updated Fri, 04 Aug 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक का शव मिला, हत्या की आशंका
गुजरात से काम कर लौटा था युवक
सिर के पीछे और गले में हैं चोट के निशान
अमर उजाला ब्यूरो
अहरौरा ।घर से महज पाँच सौ मीटर की दूरी पर स्थित जरगो जलाशय के खुटहा पटिहटा माइनर के नाला के किनारे पर गुरुवार की सुबह एक 24 वर्षीय युवक का शव मिला। युवक के सिर के पीछे वाले हिस्से में चोट के निशान और गले के नीचे जला हुआ निशान पड़ा हुआ है। युवक शौच के लिए घर से निकला था। परिजनों ने युवक की हत्या कर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है । साथ ही शक के आधार पर दो युवकों से पूछताछ की जा रही है।
थाना क्षेत्र के जरगो बांध के खुटहा पटिहटा के नाला के पास गुरुवार की सुबह 10 बजे चरवाहों को एक युवक का शव दिखाई पड़ा। इसी दौरान किसी ने मृतक युवक के शव की शिनाख्त पटिहटा गांव निवासी बाबूलाल के 24 वर्षीय पुत्र नंदलाल के रूप में किया । सूचना मिलने पर एडिशन एसपी नक्सल हफीर्जुर रहमान और सीओ नक्सल केपी सिंह मौके पर पहुंच गए। दोनों अधिकारियों ने मौका मुआयना किया। पुलिस ने बताया कि मृत युवक के शरीर पर सिर और गले मे चोट के निशान हैं। हालांकि हत्या किस वजह से हुई, अभी इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मृतक के पिता बाबूलाल की तहरीर पर हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर दो लोगों से पूछताछ की। बताया जा रहा है कि लगभग एक पखवारा पूर्व ही युवक गुजरात से काम कर घर लौटा था। गुरुवार की भोर में वह घर से शौच करने के लिये कह कर निकला था, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद जब नंदलाल का कोई पता नहीं चल सका । पांच भाई बहनों मे नंदलाल तीसरे नंबर पर था।