फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   घर में घुसकर युवक ने छात्रा के साथ छेड़खानी की। विरोध जताने पर मारपीटा

घर में घुसकर युवक ने छात्रा के साथ छेड़खानी की। विरोध जताने पर मारपीटा

Sun, 26 Nov 2017 12:38 AM IST
Updated Sun, 26 Nov 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर युवक ने छात्रा के साथ छेड़खानी की।  विरोध जताने पर मारपीटा

विज्ञापन
लालगंज। लहंगपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासिनी हाईस्कूल की छात्रा को घर में अकेली देख गांव का ही एक युवक शनिवार को घुस गया और छेड़खानी करने लगा। छात्रा द्वारा विरोध जताने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग निकला। घटना के बाद छात्रा ने मां के साथ थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस तहरीर लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।

लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति घर से बाहर जाकर नौकरी करता है। घर पर उसके मां बाप के अलावा उसकी पत्नी और पुत्री रहते है। शनिवार को अपरान्ह तीन बजे छात्रा विद्यालय से पढ़ कर आने के बाद घरेलु काम में लगी थी। छात्रा की मां व दादा दादी खेती के कार्य में घर से बाहर थे। घर में छात्रा को अकेली देख पड़ोस में रहने वाला एक युवक उसके घर में घुस गया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। छात्रा ने जोर जबरदस्ती कर रहे युवक का विरोध करते हुए शोर मचा दिया। जिससे नाराज होकर युवक अपने एक साथी को बुलाकर छात्रा की पिटाई कर दिया। जानकारी होने पर उसकी मां छात्रा को लेकर थाने पहुंची और छेड़खानी तथा मारपीट करने का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed