{"_id":"59fe0e514f1c1b7a548baf05","slug":"161509822033-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नान के दौरान युवक की डूबकर मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्नान के दौरान युवक की डूबकर मौत
Updated Sun, 05 Nov 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चुनार। कार्तिक पूर्णिमा पर चुनार के बालूघाट पर स्नान के दौरान शनिवार को डूबकर युवक की मौत हो गई। गोताखोरों ने एक घंटे प्रयास के बाद उसका शव बाहर निकाला।
नितेश गुप्ता (22) निवासी अहरौरा कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने सोनभद्र के अपने कुछ साथियों के साथ आया था और चुनार के बालूघाट पर लगभग बारह बजे दिन स्नान कर रहा था। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया। युवक को डूबते देख अन्य साथियों ने शोर मचाना शुरू किया लेकिन तब तक वह गंगा में डूब गया। स्नान करने साथ आये साथियों ने गंगाघाट पर नगर पालिका द्वारा लगाए गए सहायता शिविर के अधिकारी मिथलेश कुमार को घटना की जानकारी दी। शिविर अधिकारी ने गंगा में युवक के डूबने की सूचना तत्काल पुलिस को दिया। घटना की खबर लगते ही स्थानीय पुलिस व गोताखोर युवक की तलाश में लगे और घंटे भर बाद गोताखोरों ने युवक को पानी से निकाला और उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।