फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   11वीं बार जांच करने जिले में आएगी सीबीआई

11वीं बार जांच करने जिले में आएगी सीबीआई

Sat, 22 Jul 2017 12:26 AM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
11वीं बार जांच करने जिले में आएगी सीबीआई
विज्ञापन

मिर्जापुर।विधानसभा चुनाव समाप्त होने के बाद सीबीआई ने एक बार फिर जिले का रुख किया है। जिले में कराए गए मनरेगा कार्यों में अनियमितता की जांच के लिए सीबीआई 24 जुलाई को 11वीं बार आएगी। सीबीआई जिले के हलिया, पटेहरा, सीखड़ और पहाड़ी विकास खंड में वर्ष 2007 से 2010 के बीच मनरेगा में कराए गए कार्यों में घोटाले की जांच कर रही है। सीबीआई के आने की सूचना मिलने पर विभाग कागजातों को दुरुस्त करने में जुट गया है। सीबीआई द्वारा विकास खंड हलिया में जांच के दौरान ही लगभग 54 मुकदमें दर्ज करा चुुकी है।
सीबीआई टीम के 24 जुलाई को डिप्टी एसपी प्रशांत कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में 11वीं बार जिले में पहुंचने की संभावना है। सीबीआई के जिले में आने की सूचना से प्रशासनिक अमले में हलचल बढ़ गई है। जिला मुख्यालय और हलिया ब्लॉक में अधिकारी और कर्मचारी जांच के लिए तैयारियों को करने में जुटे रहे। बता दें कि उच्च न्यायालय के लखनऊ खंडपीठ के दो न्यायाधीशों की बेंच ने 31 जनवरी को मनरेगा योजना में वर्ष 2007 से 2010 तक हुए कार्यों की जांच सीबीआई से कराने का आदेश दिया था। उच्च न्यायालय के आदेश पर मनरेगा
विज्ञापन

कार्यों की जांच चल रही है। इसके पहले स्पेशल क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर अशरफ सिद्दकी के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम जनपद में आकर जांच कर चुकी है। हलिया ब्लॉक में भी मनरेगा के तहत कार्यों को कराने में
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी अनियमितता बरती गई है। सीबीआई हलिया ब्लॉक में हुए पौने चार करोड़ रुपये के घोटाले से संबंधित फाइलों को खंगाल रही है। सीबीआई वर्ष 2012 में हलिया थाने में 54 मुकदमें दर्ज करा चुकी है। सीबीआई के आने से घोटाले में लिप्त लोगों में बेचैनी बढ़ गई है।

इनसेट-
सीबीआई टीम जिले में मनरेगा योजना में वर्ष 2007 से 2010 तक कराये गये कार्यों की जांच कर रही है। सीबीआई अधिकारियों को मांग के अनुसार अभिलेख उपलब्ध कराया गया है आगे भी जो कागजात मांगेंगे दिया जाएगा।
- प्रेम प्रकाश त्रिपाठी, उपायुक्त मनरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed