फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   फर्जी मस्टर रोल के सहारे कर्मचारी के खाते से हुई लाखों की हेराफेरी

फर्जी मस्टर रोल के सहारे कर्मचारी के खाते से हुई लाखों की हेराफेरी

Sat, 15 Jun 2019 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
फर्जी मस्टर रोल के सहारे कर्मचारी के खाते से हुई लाखों की हेराफेरी
मड़िहान। वन विभाग में लाखों की हेराफेरी का मामला प्रकाश में आ रहा है। फर्जी मस्टररोल के सहारे श्रमिकों की मजदूरी का भुगतान कर्मचारियों के खाते से हड़पने का गोरख धंधा मड़िहान रेंज में धड़ल्ले से चल रहा है। इसका खुलासा तब हुआ जब वनरक्षक ने श्रमिकों की मजदूरी बताकर संविदा कर्मी का मानदेय खाते से निकलवा लिया। कुछ दिनों तक कर्मचारी को पैसा देने की बात पर टालता रहा, लेकिन अब उसका पैसा देने से इनकार कर दिया। संविदाकर्मी ने थक हारकर जिलाधिकारी से शिकायत की है। न्याय के लिए अधिकारियों के कार्यालयों का वह दो वर्षों से चक्कर काट रहा है।
विज्ञापन

राजपुर ढेकवाह गांव निवासी बेचू वन विभाग के मड़िहान रेंज में संविदा पर वाचर का कार्यभार देखता था। रोजीरोटी के लिए अधिकारियों के आदेश निर्देश का पालन करता रहा। इस बीच उसके खाते से लाखों रुपए की हेरा फेरी होती रही। जब वह घपलेबाजी का विरोध करता तब नौकरी से निकालने की धमकी देकर उसका मुंह बंद कर दिया जाता था। अंत में वही हुआ जो होना था। बेचू का मानदेय का पैसा वनरक्षक ने यह कहकर बैंक से निकलवा लिया कि श्रमिकों की फर्जी मस्टररोल का मजदूरी भेजा है। बाद में जानकारी होने पर अपना मानदेय उससे मांगने लगा तो उसे नौकरी से भी हाथ धोना पड़ा। इधर बिटिया की शादी में पैसे की आवश्यकता पर अधिकारियों से न्याय की आशा लगाए बेसब्री से इंतजार कर रहा है। देखना है कि किसी अधिकारी का दिल पसीजता है कि उसे महज आश्वासन ही मिलेगा। इस संबंध में वनक्षेत्राधिकारी मड़िहान पीके मिश्रा ने कहना है कि लगाया गया आरोप निराधार है। मामले की जांच पुलिस को मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed