{"_id":"5cf81495bdec2207066cb68f","slug":"155976206411-mirzapur-news5","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाई हजार के दो ईनामियां बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ढाई हजार के दो ईनामियां बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली पुलिस ने बुधवार की सुबह ईद की नमाज अदा कराकर लौटते समय नटवा तिराहा के पास से ढाई-ढाई हजार के दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया। दोनों को जेल भेज दिया गया।
कटरा कोतवाली प्रभारी मनोज ठाकुर, एसएसआई चंद्रशेखर यादव, उप निरीक्षण वीर बहादुर चौधरी व मंडी समिति चौकी प्रभारी अजय कुमार श्रीवास्तव ईद की नमाज अदा करके वापस आ रहे थे कि मुखबिर से सूचना मिली के बाइक चोर गिरोह का गैंग लीडर और इनामियां बदमाश प्रयागराज से मिर्जापुर जिले में किसी घटना को अंजाम देने आ रहे है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस नटवां तिराहे पर प्रयागराज से आने वाले वाहनों की चेकिंग करने लगे। चेकिंग के दौरान बस से दो युवक उतरे। पुलिस को देखकर दोनों बस में वापस चढ़ने लगे। इस पर मुखबिर ने पुलिस को इशारा कर जानकारी दी। पुलिस ने दोनों को बस से पकड़ लिया। कटरा कोतवाल मनोज ठाकुर ने बताया कि गिरफ्तार नितेश विश्वकर्मा निवासी कोटवा थाना मेजा जिला प्रयागराज और शिवम शुक्ला पुत्र संजय शुक्ला निवासी कोटवा पूर्व में 2017 में मिर्जापुर में चोरी की 18 बाइक के साथ गिरफ्तार हुए थे। ये मिर्जापुर से बाइक चोरी कर इलाहाबाद में बेचते थे। इनके ऊपर गैंगेस्टर का मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पुलिस अधीक्षक ने ढाई-ढाई हजार का इनाम घोषित किया था।