फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   सप्ताह भर बाद भी नहीं हुआ महिला की हत्या का खुलासा

सप्ताह भर बाद भी नहीं हुआ महिला की हत्या का खुलासा

Thu, 06 Jun 2019 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
सप्ताह भर बाद भी नहीं हुआ महिला की हत्या का खुलासा

विज्ञापन
अदलहाट। थाना क्षेत्र के पथरौरा मील गांव में घर के बाहर सो रही महिला की हत्या के मामले में एक सप्ताह बीतने के बाद भी पुलिस अभी तक मामले का खुलासा नहीं कर सकी है। मामले में पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ किया, पर अभी तक कोई सबूत हाथ नहीं लगा है। पुलिस का कहना है कि मामले में कई एंगल से जांच की जा रही है, जल्द खुलासा किया जाएगा।

क्षेत्र निवासी 42 वर्षीय भागीरथी सोनकर 27 मई की परिवार के सभी लोगों के साथ खाना खाकर सोने चली गई थी। घर के बाहर एक चारपाई पर भागीरथी सोनकर और उसके बगल की चारपाई पर उनकी बेटी 17 वर्षीय पूनम और 22 वर्षीय भतीजा साजन सो रहे थे। रात में किसी ने नुकीले हथियार से हमला कर भागीरथी की हत्या कर दी। सुबह पुत्री पूनम सोकर उठी तो उसे मां की हत्या की जानकारी हुई। मामले में पुलिस ने पुत्री पूनम, भतीजे साजन के साथ अन्य लोगों से पूछताछ किया, पर अब तक पुलिस हत्या के कारण का खुलासा नहीं कर सकी है। थाना प्रभारी ने बताया कि राजेश वर्मा बताया कि पुलिस कई एंगलों पर मामले की जांच कर रही है। अभी कोई सबूत हाथ नहीं लगा है। जिससे हत्या के कारण का पता चल सके। जांच की जा रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed