{"_id":"5cf8147fbdec22074a6af9f9","slug":"15597620418-mirzapur-news160","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लेटफार्म पर यात्रियों का सामान चोरी करने वाले दो पकड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
प्लेटफार्म पर यात्रियों का सामान चोरी करने वाले दो पकड़ाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। जीआरपी ने चेकिंग के दौरान प्लेटफार्म नंबर दो-तीन के पूर्वी छोर पर पानी टंकी के पास से चलती ट्रेन व प्लेटफॉर्म पर यात्रियों के सामान आदि चोरी करने वाले दो अपराधियों को पकड़ा। जीआरपी ने दोनों के पास से नशीला पदार्थ बरामद किया।
उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जीआरपी प्रभारी उदयशंकर कुशवाहा के साथ एसआई अरविंद कुमार यादव, कांस्टेबल ओमनाथ, रविंद्र कुशवाहा, कमलेश कुमार रेलवे स्टेशन पर चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान पिंटू मौर्या निवासी अमरावती चौराहा थाना विंध्याचल व अनिल मिश्रा निवासी लोहिया तालाब कोतवाली कटरा को गिरफ्तार किया। पिंटू के पास से 60 ग्राम नशीला पाउडर, पेचकस, 1400 नगद और अनिल मिश्रा के पास से 65 ग्राम नशीला पाउडर के साथ 11 सौ रुपये बरामद किया। जीआरपी प्रभारी उदय शंकर ने बताया कि लंबे समय से दोनों की तलाश थी।