{"_id":"5cf8129ebdec22078148a570","slug":"155976156110-mirzapur-news21","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवजात बच्चे को पटकने के मामले में चौकी प्रभारी ने दिया क्लीप चिट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नवजात बच्चे को पटकने के मामले में चौकी प्रभारी ने दिया क्लीप चिट
मिर्जापुर। जिला महिला अस्पताल में नवजात बच्चे को दाई द्वारा टेबल पर पटकने के मामले की जांच कर चौकी प्रभारी अस्पताल रामवंत यादव ने रिपोर्ट एसपी को सौंप दी।
हलिया बाजार निवासी गेंदा देवी (30) पत्नी विजय सोनकर के प्रसव के बाद उसके परिजनों ने आरोप लगाया कि प्रसव कक्ष बच्चे की नाभी काटने और सफाई के लिए दाई ने ढाई हजार रुपया मांगा। उसे खुशीवश दो सौ रुपया दे रही थी तो उसने पैसा लेने से इंकार करते हुए बच्चे को शीशे के टेबल पर पटक दिया। मामले में डीएम अनुराग पटेल ने सीएमओ को बुलाकर मामले की जांच कर रिपोर्ट मांगा। साथ ही एसडीएम लालगंज आशुतोष दुबे को बच्चे के घर भेजकर मामले की पड़ताल का निर्देश दिया। चौकी प्रभारी अस्पताल रामवंत यादव ने वार्ड में भर्ती अन्य मरीजों से पूछताछ किया। जिसमें लोगों ने इस तरह के मामले से इंकार किया। चौकी प्रभारी ने जांच रिपोर्ट एसपी को सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।