{"_id":"5cf41b80bdec22070352c6f7","slug":"15595016936-mirzapur-news135","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा से लौट रहा युवक जहरखुरानी का शिकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हरियाणा से लौट रहा युवक जहरखुरानी का शिकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। हरियाणा से कमाकर लौट रहा युवक रविवार की सुबह मिर्जापुर स्टेशन पर उतरने के बाद जहरखुरानी का शिकार हो गया। कटरा कोतवाली क्षेत्र के रोडवेज परिसर में अचेतावस्था में मिलने पर स्थानीय लोगों ने उसके पास से मिले मोबाइल नंबर से परिजनों को सूचना दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। उसका सामान गायब था। देर शाम तक उसे होश नहीं आया था।
सोनभद्र जिले के घोरावल थाना क्षेत्र निवासी 19 वर्षीय मनीष हरियाणा के एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। चार माह पूर्व वह हरियाणा गया था। रविवार को वह अपने एक साथी के साथ घर लौट रहा था। सुबह सात बजे वह रोडवेज परिसर में अचेतावस्था में मिला। उसके पास मिले मोबाइल नंबर से परिजनों ने को सूचना दिया। सूचना पर परिजन घोरावल से पहुंचे। स्थानीय लोगों ने उसे मंडलीय अस्पताल में भर्ती करा दिया था। उसके पास से उसका बैग और पर्स आदि गायब था। जिसे जहरखुरान चुरा ले गए थे। मंडलीय अस्पताल में उपचार के दौरान देर शाम तक उसे होश नहीं आया था। परिजनों ने बताया कि उसके होश आने के बाद ही पता चलेगा कि उसका कितना सामान चोरी हुआ और वह कैसे अचेत हुआ।